PM Kisan Mandhan Yojana (2024): अब किसानों को मिलेगा 3000 का पेंशन! इस तरह से करो अप्लाई

PM Kisan Mandhan Yojana (2024) एक सरकारी योजना है जो छोटे और सीमांत किसानों को उनके बुढ़ापे में समर्थन देने के लिए बनाई गई है। यह एक पेंशन योजना की तरह काम करता है, जहां किसान योजना में एक छोटा सा योगदान करते हैं और सरकार उस योगदान से मेल खाती है। जब किसान सेवानिवृत्ति की आयु तक पहुँचते हैं, तो उन्हें अपने खेतों में काम करने की चिंता किए बिना अपने खर्चों का ध्यान रखने में मदद करने के लिए हर महीने एक स्थिर आय प्राप्त होने लगती है। यह सहायता उन्हें खेती से सेवानिवृत्त होने के बाद अधिक सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने में मदद करती है। इसलीये इस योजनाद्वारा किसानों को बोहत मदद मिलणे वाली है|

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अगर आप भी PM Kisan Mandhan Yojana के बारे में और ज्यादा डिटेल में जानना चाहते हो तो आगे इस योजना के बारे में सारी जानकारी दी है| तो सारी जानकारी ध्यान से पढ़ो| की कैसे इस योजना के लिए अप्लाई करना है? किन-किन डॉक्यूमेंट की आवश्यकता लगने वाली है? और कैसी प्रक्रिया रहने वाली है यह सब कुछ|

सरकार की ऐसी ही योजना की अपडेट के लिए हमारा ग्रुप ज्वाइन करें|

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

PM Kisan Mandhan Yojana Kya Hai

PM Kisan Mandhan Yojana
PM Kisan Mandhan Yojana

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना क्या है? :

PM Kisan Mandhan Yojana यह केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना है| और इस योजना के तहत किसानों को 60 साल की उम्र के बाद पेंशन का प्रावधान है| यानी की किसानों को बुढ़ापे में आर्थिक सहाय देने के लिए सरकार ने यह योजना शुरू की है| अगर आप 18 साल से 40 साल की उम्र के हो और किसान हो तो आप भी इस योजना में भाग ले सकते हैं|

उम्र के हिसाब से मंथली अंशदान करने पर 60 साल की उम्र के बाद ₹3000 हर महीने या फिर 36000 रुपए हर साल इस हिसाब से पेंशन मिलने वाली है| और अगर इस योजना के तहत इसके अंशदान की बात करें तो ₹55 से ₹200 तक हर महीने आप अंशदान कर सकते हो| यह आपकी उम्र पर निर्भर करता है|

PMKMY

किसानों को हर महीने मिलेंगे 3,000 रुपए! :

सरकार की इस PM Kisan Mandhan Yojana के तहत किसानों को 60 साल की उम्र हो जाने के बाद हर महीने 3,000 रुपए की पेंशन मिलेगी| और अगर इस योजना के तहत कोई किसान की लाभ लेते समय मृत्यु हो जाती है तो इस स्थिति में उनकी पत्नी को हर महीने पेंशन के आधी रकम यानी की 1,500 रुपए की पेंशन दी जाएगी|

PM Kisan Mandhan Yojana का लाभ कैसे लें? :

दोस्तों अगर आपके घर में भी कोई किसान है और आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हो तो इसके इसके बारे में पूरी जानकारी देखो | इस योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास दो हेक्टेयर या उससे कम भूमि होनी चाहिए| योजना के लिए आपके पास कुछ आवश्यक डॉक्यूमेंट होने चाहिए|

PM Kisan Mandhan Yojana का लाभ लेने के लिए आपके पास इस डॉक्यूमेंट का होना जरूरी है!

  • आधार कार्ड
  • आपका पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आपका आय प्रमाण पत्र
  • आपके खेतों की खसरा खतौनी
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर

PM Kisan Mandhan Yojana Registration

आप प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन कर सकते हो|

ऑफलाइन आवेदन करने का तरीका :

  1. इस योजना के लिए अप्लाई करने के लिए आप अपने पास वाले कॉमन सर्विस सेंटर में जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हो|
  2. ऊपर बताए गए सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट आपके पास होने चाहिए|
  3. उसके बाद आपको अपना आधार कार्ड देना होगा जिसके माध्यम से जैन सेवा केंद्र कर्मचारी आपका रजिस्ट्रेशन करेंगे|
  4. आपका रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद आपकी उम्र के अनुसार आपके अंशदान की गणना होगी|
  5. फिर आपको पहली बार नगद भुगतान करना पड़ेगा|
  6. उसके बाद जन सेवा केंद्र वाले आपका नामांकन का प्रिंट आउट निकालकर आपके हस्ताक्षर करवाएंगे|
  7. और आपके हस्ताक्षर अपलोड करने के बाद आपके खाते से ऑटो डेबिट सुविधा एक्टिवेट कर दी जाएगी| जिसके माध्यम से हर महीने का का अंशदान होता रहेगा|
PM Kisan Mandhan Yojana Apply Online
PM Kisan Mandhan Yojana
PM Kisan Mandhan Yojana

ऑनलाइन आवेदन करने का तरीका :

  1. सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री किसान मानधन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
  2. उसके बाद आपको वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर दाहिनी तरफ Click here to apply now लिखा होगा उसे पर क्लिक करने के बाद आप अगले पेज पर आ जाएंगे|
  3. उसके बाद आपको दो ऑप्शन दिखाई देंगे एक कॉमन सर्विस सेंटर और दूसरा सेल्फ इनरोलमेंट जिसमें से आपको सेल्फ एनरोलमेंट का विकल्प चुनना होगा|
  4. जिसमें आप अपना ईमेल आईडी दर्ज करके अपना मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद एक ओटीपी आएगा जिसे वेरीफाई करने के बाद आप प्रधानमंत्री किसान मानधन के डैशबोर्ड पर पहुंच जाएंगे|
  5. उसके बाद आप पूरा फॉर्म भरकर इस योजना से जुड़ जाएंगे|

आशा करता हूं कि इस पूरे लेख के द्वारा आपको इस PM Kisan Mandhan Yojana के बारे में आवश्यक जानकारी मिली होगी| अगर आप सरकार की ऐसी योजनाओं के अपडेट देखना चाहते हो तो https://bhartiera.com/ को हर दिन विजिट करो|

यह भी पढ़ो :

Ayushman Card Kaise Banaye: अब मिलेगा 05 लाख तक का मुफ्त इलाज! इस तरह से करो अप्लाई

धन्यवाद!